scriptगुजरात: जसदण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, दर्ज कराई जीत | Gujarat: BJP candidate wins Jasdan assembly by-election | Patrika News
राजनीति

गुजरात: जसदण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, दर्ज कराई जीत

गुजरात में राजकोट जिले की जसदण विधानसभा सीट पर संपन्न हुए उपचुनाव के लिए मतणनना जारी है।

Dec 23, 2018 / 01:46 pm

Mohit sharma

news

गुजरात: जसदण विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी, बीजेपी प्रत्याशी कुंवरजी को बढ़त

नई दिल्ली। गुजरात में राजकोट जिले की जसदण विधानसभा सीट पर संपन्न हुए उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। यहां भाजपा उम्मदीवार कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 20 हजार वोटों से हरा दिया है। आपको बता दें कि पिछले साल में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से कुंवरजी बावलिया ने ही कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कराई थी। इस बीच बावलिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने और बाद में विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया गया। इसके बाद में भाजपा ने बावलिया को इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ अवसर नाकिया को मैदान में उतारा था।

 

https://twitter.com/hashtag/Gujarat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

आपको बता दें कि गुजरात की इस विधानसभा सीट को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा था। यही वजह है कि दोनों दलों ने अपने स्‍टार लीडर्स को चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट पर चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उनकी पत्नी समेत राज्य के 7 मंत्री व 38 विधायकों को लगाया था। इसके साथ ही तीन केंद्रीय मंत्री और पांच सांसदों को भी चुनाव प्रचार में लगाया गया था। वहीं कांग्रेस ने प्रचार की जिम्मेदारी पंजाब के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू जैसे नेताओं को सौंपी थी।

20 दिसंबर को हुए थे उपचुनाव संपन्न

आपको बता दें कि गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा (एसटी) विधानसभा सीट पर 20 दिसंबर को उपचुनाव संपन्न हुए थे। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 23 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। आयोग की ओर से उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रयोग करने का फैसला लिया गया था। पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध करा दी गईं। इन मशीनों की मदद से चुनाव को सुचारू रूप से कराने को सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए थे।

Home / Political / गुजरात: जसदण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, दर्ज कराई जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो