25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus की रोकथाम में Pak-Bangladesh से भी पिछड़ा भारत? Rahul Gandhi ने पेश किए तथ्य

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार पर साधा निशाना गिरती अर्थव्यस्था को लेकर शेयर किया डेटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 19 Oct 2020, 7:06 PM IST

Coronavirus की रोकथाम में Pak-Bangladesh से भी पिछड़ा भारत? Rahul Gandhi ने पेश किए तथ्य

Coronavirus की रोकथाम में Pak-Bangladesh से भी पिछड़ा भारत? Rahul Gandhi ने पेश किए तथ्य

नई दिल्ली। देश में कोरोना ( Coronavirus in india ) से पैदा हुए हालातों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) ने मोदी सरकार ( Modi Government ) पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने ट्विटर पर एक डेटा शेयर करते हुए गिरती हुई अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता ने अपने डेटा में 10 देशों को आंकड़ा प्रस्तुत किया है, जिसमें अर्थव्यवस्था से जुड़े तथ्य दिए गए हैं। इस डेटा में भारत की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मरीजोंं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि देश में कोरोना रोगियों की संख्या 75 हजार के पार निकल चुकी है।

Maharashtra: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में पांच Naxalites को किया ढेर

24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Union Ministry of Health and Family Welfare ) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। जबकि इस अवधि में 579 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ मोदी सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पंजाब दौरे से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें राहुल गांधी ने कहा था कि अन्न दाताओं ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, लेकिन मोदी सरकार ने उनको बदले में केवल धोखा दिया। लेकिन अब बस और नहीं।

जानें Chirag Paswan क्यों करते हैं PM Modi की तारीफ? कहा- कभी नहीं भूल सकता प्रधानमंत्री का सम्मान

पंजाब और हरियाणा के किसानों से मुखातिब हुए थे राहुल

गौरतलब है कि राहुल गांधी हाल ही में 'खेती बचाओ यात्रा' के माध्यम से पंजाब और हरियाणा के किसानों से मुखातिब हुए थे। राहुल गांधी ने अपने इस तीन दिवसीय दौर के दौरान नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक ट्रैक्टर रैली भी की थी। यही नहीं उन्होंने जनसभाओं में भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था। राहुल गांधी ने हरियाणा के पिहोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी सरकार अंबानी और अडानी का रास्ता साफ करने में जुटी। उसको किसानों की कोई चिंता नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग