
Maharashtra: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में पांच Naxalites को किया ढेर
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ( Gadchiroli Encounter ) में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने एक एक झटके में पांच नक्सलियों ( Naxalites Killed ) को मार गिराया है। मरने वाले नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह नक्सलियों के एक गिरोह ने कमांडों टीम ( Command team ) पर हमला कर दिया। यह उस समय की बात है जब कमांडो टीम गढ़चिरौली के जंगल में गस्त पर निकली थी। हमला होते ही सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पांच नक्सली मारे गए।
एक पुलिस गश्ती दल पर गोलियां चला दीं
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे नक्सलियों ने धनोरा क्षेत्र के कोसमी-किसनेली के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान एक पुलिस गश्ती दल पर गोलियां चला दीं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी-नक्सल (माओवादी) ऑपरेशन सी-60 कमांडो ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को माकूल जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में पांच नक्सलियों को मार गिराया। जिसके बाद अन्य नक्सली इलाके से भाग खड़े हए। जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में पड़े तीन महिला और दो पुरुष नक्सलियों के शवों को बरामद किया। हालांकि अभी तक नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है।
सुरक्षा बलों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ
जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली के नए पुलिस कप्तान अंकित गोयल के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का इस साल ये पहला बड़ा ऑपरेशन था। जबकि राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस इलाके में बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है।
Updated on:
18 Oct 2020, 10:25 PM IST
Published on:
18 Oct 2020, 10:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.