नई दिल्ली। 19 मई दिन रविवार यानी कल, लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की आखिरी लड़ाई लड़ी जाएगी। सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) ने अब तक अपना घोषणापत्र ( Manifesto ) जारी नहीं किया है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि चुनाव परिणाम से पहले JDU का घोषणा पत्र कभी आ सकता है। लेकिन, इस बाबत न तो तारीख बताई गई और न ही दिन।