scriptDelhi: लालू यादव का आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- हारने के लिए उनका साथ देते | Lalu Prasad Yadav Big Statement on RJD Congress Alliance | Patrika News
राजनीति

Delhi: लालू यादव का आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- हारने के लिए उनका साथ देते

लालू प्रसाद यादव 20 अक्टूबर को पटना आने वाले थे लेकिन तब डॉक्टरों ने उन्हें जाने की इजाजत नही दी थी। तेजस्वी यादव ने तब कहा था कि जब डॉक्टर लालू यादव को यात्रा करने की इजाजत देंगे तभी वो आएंगे। हालांकि पटना जाने से पहले लालू यादव ने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है

Oct 24, 2021 / 02:34 pm

धीरज शर्मा

Lalu Prasad Yadav
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ( Lalu Prasad Yadav ) 41 महीने बाद पटना आ रहे हैं। इसको लेकर लेकर पटना में आरजेडी कार्यालय और राबड़ी देवी के निवापस पर चहल पहल बढ़ गई है। हालांकि पटना आने से पहले ही लालू यादव ने दिल्ली में आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन ( RJD-Congress Alliance ) पर बड़ा बयान दिया है। जब लालू से इस गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, क्या हारने के लिए उनसे गठबंधन करते?
इसी साल 30 अप्रैल को उन्हें चारा घोटाले मामले में जमानत मिली थी, तब से वो दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। अब रविवार को वे पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ पटना जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- जब तक 370 बहाल नहीं करेंगे, तब तक घाटी में शांति नहीं आएगी

https://twitter.com/AHindinews/status/1452193403744174085?ref_src=twsrc%5Etfw
लालू प्रसाद यादव 20 अक्टूबर को पटना आने वाले थे लेकिन तब डॉक्टरों ने उन्हें जाने की इजाजत नही दी थी। तेजस्वी यादव ने तब कहा था कि जब डॉक्टर लालू यादव को यात्रा करने की इजाजत देंगे तभी वो आएंगे।
इस बीच लालू यादव ने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा बयान दिया। लालू ने कहा- कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या होता है? हम हारने के लिए कांग्रेस का साथ देते? ज़मानत जब्त कराने के लिए उनका साथ देते?
यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी की गोवा के लोगों से अपील, BJP के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ को हराने के लिए आएं एकसाथ

लालू प्रसाद यादव की देखरेख के लिए भी उनके पटना स्थित मकान पर अलग से इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए अलग से शांत कमरे की व्यवस्था की गई है।

27 अक्टूबर को लालू यादव कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार भी कर सकते है। उनके साथ तेजस्वी यादव भी रहेंगे।

Home / Political / Delhi: लालू यादव का आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- हारने के लिए उनका साथ देते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो