भोपाल

Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 12261, अब तक 525 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर मंगलवार रात तक कोरोना के 183 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 12261 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 525 है।

भोपालJun 24, 2020 / 12:30 pm

Faiz

Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 12261, अब तक 525 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 183 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12261 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार रात तक 54 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 203 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक 29 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 86 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 525 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- शिवराज सरकार की घेरने की तैयारी में कमलनाथ, कांग्रेस ने बनाया ये खास प्‍लान


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवार को शहर में 54 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4427 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 946 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 203 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 3278 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- इस शहर ने बनाया खुद का होम आइसोलेशन सिस्टम, 24 घंटे की जा सकती है मरीजों निगरानी


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

मंगलवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2556 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 86 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 1807 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 663 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : इन लोगों पर है कोरोना वायरस से मौत का सबसे ज्यादा खतरा, जानें बचाव


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 848 हो चुकी है। जिले में अब तक 69 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 699 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 80 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 195 हो चुकी है। यहां 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 144 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 50 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 298 हो गई है। शहर में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 249 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 47 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 293 हो गई है। इनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 218 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 56 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें 12 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 1 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 206 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 138 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 58 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 38 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 390 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 362 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 151 हो गई है। इनमें से अब तक 112 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 365 हो चुकी है। जबकि, 14 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 290 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 61 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 25 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 3 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो चुकी है। इनमें से 29 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 101 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 85 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 7 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 133 हो गई है। 6 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 90 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें से 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव है।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। इनमें से 37 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 16 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 13 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 2 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। इनमें से 25 मरीज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 40 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 1 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 6 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 76 हो चुकी है। इनमें 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 60 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 13 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई है। इनमें से 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49 हो चुकी है। इनमें 41 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 8 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 31 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 16 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 13 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है। इनमें से 26 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 18 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 143 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 130 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 8 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, 3 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 20 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 4 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में 2 केस अब भी एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 284 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 255 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 12 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 192 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 4 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

38-नीमच में आज कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 416 हो गई है। इनमें 7 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 368 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 41 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव है।

40-रायसेन में आज कोरोना के 6 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के 91 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 77 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 9 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है। इनमें से 26 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से अब तक 2 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो गई है। खुशी की बात ये ही ये सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16 हो गई है। इनमें से 13 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 48 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि, 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 9 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 63 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 47 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें से 1 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो चुकी है। इनमें से 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 3 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.