scriptलोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा पर कांग्रेस का बयान- झूठ से लड़ने की पुरजोर तैयारी है | lok sabha election 2019 first reaction of congress party over general election schedule | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा पर कांग्रेस का बयान- झूठ से लड़ने की पुरजोर तैयारी है

17वीं लोकसभा के लिए सात चरण होंगे चुनाव
कांग्रेस ने कहा- बिगुल बजा है, अब जनता की बारी है
ऐतिहासिक साबित होगा चुनाव: पीएम मोदी

Mar 10, 2019 / 08:52 pm

Chandra Prakash

rahul gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा पर कांग्रेस का बयान- झूठ से लड़ने की पुरजोर तैयारी है

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियां सत्ता के संघर्ष में कूद पड़ी हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी तारीखों की घोषणा होने पर कांग्रेस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है, चुनावी संघर्ष का बिगुल बज गया है, अब जनता की बारी है।

अब जनता की बारी है: कांग्रेस

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। 2 मिनट 24 सेकेंड के इस वीडियो की बैकग्राउंड में पीयूष मिश्रा का लोकप्रिया गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ सुनाई पड़ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- बिगुल बजा है। अब जनता की बारी है। झूठ से लड़ने की पुरजोर तैयारी है। झूठों के इस शासन को हम देंगे मात, कमर कसी है हमने, अबकी जीत हमारी है।

लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया- लोकतंत्र का उत्सव आ गया

https://twitter.com/hashtag/JeetHogiSachKi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शाह ने कहा- चुनाव कार्यक्रमों का स्वागत

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी कार्यक्रमों का स्वागत किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हम 17वीं लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा का स्वागत करते हैं। मैं भारत के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और चुनावी प्रक्रिया की जीवंतता को बढ़ाने का आह्रवान करता हूं।

सात चरण में डाले जाएंगे वोट

17वीं लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतदान 11, 18, 23 अप्रैल और 6, 12, 19 मई को होंगे। 91 सीटों के लिए (20 राज्यों में) मतदान 11 अप्रैल को, 97 सीटों के लिए (13 राज्य) मतदान 18 अप्रैल को, 115 (14) के लिए 23 अप्रैल को, 51 (सात) के लिए छह मई को, 59 (सात) के लिए मतदान 12 मई को और 59 सीटों (आठ राज्य) के लिए मतदान 19 मई को होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।

Home / Political / लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा पर कांग्रेस का बयान- झूठ से लड़ने की पुरजोर तैयारी है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो