3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM नरेंद्र मोदी ने की 10 हजार की शॉपिंग, जानिए अपने लिए क्या-क्या खरीदा

भारत समेत पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश की महिलाओं को बधाई दी

2 min read
Google source verification
PM नरेंद्र मोदी ने की 10 हजार की शॉपिंग, जानिए अपने लिए क्या-क्या खरीदा

PM नरेंद्र मोदी ने की 10 हजार की शॉपिंग, जानिए अपने लिए क्या-क्या खरीदा

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day )
मना रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने भी देश की महिलाओं को बधाई दी है और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यही नहीं इस खास मौके पर पीएम मोदी ने जमकर शॉपिंग की है। पीएम मोदी ने अपनी शॉपिंग में देश की महिलाओं के हाथों के बने सामान खरीदे हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर प्रधानमंत्री ने क्या-क्या और कहां खरीदा है?

महिलाओं द्वारा डिजाइन किया हुआ एक शॉल खरीदा

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खरीदारी की शुरुआत दक्षिण राज्य तमिलनाडु से की है। पीएम ने यहां की महिलाओं द्वारा डिजाइन किया हुआ एक शॉल खरीदा है। जानकारी के अनुसार यह शॉल टोडा जनजाति की महिलाओं ने बनाया है। यही नहीं खरीदारी के बाद पीएम ने इस शॉल और इसके कारीगरों की भी खूब तारीफ की है। पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि यह एक अद्भुत शॉल है। यह उन्होंने ट्राइब्स इंडिया से खरीदा है।

VIDEO: संसद में यह कैसा मास्क पहन आए राज्यसभा सांसद, बना चर्चा का विषय

प्रधानमंत्री ने एक पेंटिंग खरीदी

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक पेंटिंग खरीदी है, जो ट्राइबल है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर पेंटिंग की एक फोटो भी शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है परिवेश में एक और रंग जुड़ गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि यह हमारे आदिवासी समुदाय की एक बहुत शानदार कलाकृति है। गोंड पेपर बनी इस पेंटिंग में बेहतरीन तरीके से रंगों के साथ रचनात्मकता का विलय किया गया है। यह पेंटिंग उन्होंने 567 रुपए में खरीदी है।

...जब तहसीलदार चाय की दुकान पर धोने लगे झूठे ग्लास, वीडियो वायरल

एक नगा शॉल की भी खरीदारी की

विश्व महिला दिवस पर पीएम मोदी ने एक नगा शॉल की भी खरीदारी की है। ट्वीटर पर शॉल की तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को अपनी नगा कल्चर पर गर्व है। नगा कल्चर बहादुरी, करूणा और रचनात्मकता का प्रतीक है। पीएम ने इसको 2800 रुपए में खरीदा है।

IMD की चेतावनी: 11 मार्च से कई राज्य में पड़ेगी तेज बारिश, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मधुबनी पेंटिंग से बना गमछा भी खरीदा

पीएम मोदी ने मधुबनी पेंटिंग वाला एक मधुबनी पेंटिंग से बना गमछा भी खरीदा है। यह गमछा खादी का बना हुआ है। ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि खादी राष्ट्रपति महात्मा गांधी और देश के समृद्ध इतिहास से जुड़ा हुआ है। यह गमछा उन्होंने 1300 रुपए में खरीदा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग