4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD की चेतावनी: 11 मार्च से कई राज्य में पड़ेगी तेज बारिश, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

सर्दियां जा चुकी हैं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में पारा बढऩे लगा है मार्च में ही तपती धूप के चलते लोगों को मई व जून वाली गरमी का अहसास होने लगा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Mar 2021, 8:57 PM IST

IMD की चेतावनी: 11 मार्च से कई राज्य में पड़ेगी तेज बारिश, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IMD की चेतावनी: 11 मार्च से कई राज्य में पड़ेगी तेज बारिश, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

नई दिल्ली। सर्दियां जा चुकी हैं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather ) समेत समूचे उत्तर भारत ( North India ) में पारा बढऩे लगा है। मार्च में ही तपती धूप के चलते लोगों को मई व जून वाली गरमी का अहसास होने लगा है। ऐसे में लोग इस बार अपेक्षाकृत अधिक गरमी वाला सीजन मानकर चल रहे हैं। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ( IMD ) ने लोगों को थोड़ी राहत देने वाली खबर सुनाई है। मौसम विभाग का कहना है कि महाशिवरात्रि यानी 11 मार्च से कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। इन राज्यों में 11 से 13 मार्च तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जिसके बाद तापमान में कमि देखने को मिल सकती है।

West Bengal: भाजपा में आते ही मिथुन ने भरे मंच से बोली यह बात, जानिए कैसे किया सपना पूरा

सिक्किम व त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में 11 से 13 मार्च के बीच हल्की व मध्यम बारिश पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के सेकेंड वीक में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के अरुणचाल प्रदेश, मणिपुर, असम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम व त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है। जबकि देशवासियों को अगले दो दिनों तक गर्म हवाओं से निजात जारी रहेगी।

VIDEO: दलाई लामा ने लगवाई कोविड वैक्सीन, लोगों से भी टीका लगवाने का किया आग्रह

जम्मू-कश्मीर में रविवार को हल्की बारिश हुई

जम्मू-कश्मीर में रविवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की बात कही थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आज रात से 8 मार्च के पूर्वाह्न तक रुक-रुककर हल्की से सामान्य बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद 11-13 मार्च के दौरान बारिश की बौछारे पडऩे, बर्फबारी की संभावना है।

Coronavirus: कोरोना फिर बिगाड़ रहा हालात, देश के इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.0

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.0, पहलगाम में 3.2 और गुलमर्ग में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7, कारगिल में शून्य से 3.4 और द्रास में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 18.2, कटरा में 13.8, बटोत में 9.4, बनिहाल में 6.1 और भदरवाह में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।