scriptप्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में चुपके से बदल दिया यह रिवाज, फिर कमेंट पर दिया ऐसा रिएक्शन | Priyanka gandhi vadra on sushmita dev reaction on her first speech | Patrika News
राजनीति

प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में चुपके से बदल दिया यह रिवाज, फिर कमेंट पर दिया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला भाषण चर्चा में है
संबोधन की शुरुआत ‘भाइयों और बहनों’ की जगह ‘बहनों और भाइयों’ से की
तारीफ मिलने पर ट्वीट में दिया यह रिएक्शन

Mar 14, 2019 / 12:05 pm

Shweta Singh

Priyanka Gandhi Vadra,first political speech

प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में चुपके से बदल दिया यह रिवाज, लोगों ने किया नोटिस तो ऐसा रहा रिएक्शन

नई दिल्ली। राजनीति में एंट्री के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा लाइमलाइट में है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में प्रियंका पहला राजनीतिक भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। चाहे भाषण से पहले भीड़ का इंदिरा-इंदिरा के नारे लगाना हो या बिना मोदी का नाम लिए उनपर कटाक्ष करने का उनका अंदाज हो, उनके बारे में हर तरफ बात हो रहीं है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स प्रियंका गांधी के इस भाषण पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम इसी से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो हमारी तरह कई लोगों ने पहली बार भाषण सुनते वक्त शायद ध्यान न दिया हो।

बदल दिया आर्डर

दरअसल, प्रियंका ने अपने इस भाषण में बिना जाहिर किए एक पुरानी परंपरा को करार जवाब दिया है। प्रियंका ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भाइयों और बहनों’ की जगह ‘बहनों और भाइयों’ से की। महिलाओं को ऊपर रखने की उनकी इस अलग तरह की कोशिश की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सुष्मिता देव ने तारीफ की। उन्होंने एक ट्वीट में प्रियंका के भाषण का लिंक पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘मुझे ये बात बेहद पसंद आई है कि उन्होंने (प्रियंका) ने महिलाओं से पहले पुरुषों का नाम लेने के आर्डर को बदल दिया।’

https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका को लगा किसी ने नहीं किया गौर

वहीं, इस ट्वीट के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें लगा कि किसी ने इस बात पर गौर ही नहीं किया। प्रियंका ने सुष्मिता देव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह प्रतिक्रिया दी। आपको बता दें प्रियंका गांधी के टि्वटर अकाउंट बनाने के बाद उनका तीसरा ट्वीट है। उन्होंने पहले दो ट्वीट भी अपने पहले भाषण के बाद किया था। दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने हाल ही में अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली है, जिसको लेकर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोग उनके पहनावे को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1106043422505345024?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में चुपके से बदल दिया यह रिवाज, फिर कमेंट पर दिया ऐसा रिएक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो