scriptपंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, विधायकों की पेंशन फॉर्मूले में किया बदलाव, सिर्फ एक कार्यकाल की मिलेगी पेंशन | Punjab CM Bhagwant Mann Says MLA And Ex MLA Only Get Pension For One Term | Patrika News
राजनीति

पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, विधायकों की पेंशन फॉर्मूले में किया बदलाव, सिर्फ एक कार्यकाल की मिलेगी पेंशन

पंजाब सरकार बनाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। रोजगार देने के बाद एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और ऐलान किया है। सीएम मान ने अब विधायकों के फॉर्मूले में बड़ा बदलाव कर दिया है।

नई दिल्लीMar 25, 2022 / 03:06 pm

धीरज शर्मा

Punjab CM Bhagwant Mann Says MLA And Ex MLA Only Get Pension For One Term

Punjab CM Bhagwant Mann Says MLA And Ex MLA Only Get Pension For One Term

पंजाब ( Punjab ) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) सीएम पद संभालने के बाद से ही लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। पहले नौकरियों को लेकर सीएम ने बड़े ऐलान किए, इसके बाद भ्रष्टचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया और अब नेताओं पर भी सीएम मान बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश विधायकों और पूर्व विधायकों के पेंशन फॉर्मूले में बदलाव कर दिया है। अब राज्य के विधायकों को सिर्फ एक बार ही पेंशन का फायदा मिलेगा, चाहे वह कितनी बार ही जीतकर आए हों। यह फैसला पूर्व विधायकों पर भी लागू होगा।

सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य में विधायकों की बैठक ली। इस बैठक में इस पेंशन फॉर्मूले को लेकर अहम फैसला लिया गया। भगवंत मान ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा उन्हीं पर खर्च किया जाएगा, ना कि नेताओं पर।

यह भी पढ़ें – शहीद भगत सिंह के नाम पर दिल्ली में खुलेगा सैनिक स्कूल, सीएम अरविन्द केजरीवाल का ऐलान

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने निर्देश दिए हैं कि अब राज्य के विधायकों को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी। इसके आधार पर विधायकों को दी जाने वाली पेंशन के फार्मूले में बदलाव किया जाएगा।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1507268643331411970?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री मान ने इसको लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- आज हमने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के विधायकों के पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाएगा। विधायक अब सिर्फ एक ही पेंशन के पात्र होंगे। हजारों करोड़ रुपए जो विधायक पेंशन पर खर्च किए जा रहे थे, अब पंजाब के लोगों के लाभ के लिए उपयोग किए जाएंगे।

पहले क्या था नियम?

पंजाब में अभी तक व्यवस्था थी कि जितनी बार कोई विधायक बनता था उतनी बार कि उसकी उतनी पेंशन पक्की हो जाती थी, लेकिन अब सिर्फ 1 पेंशन ही दी जाएगी।



विधायक की फैमिली पेंशन में भी बदलाव

इस फैसले को लेकर भगवंत मान ने कहा कि एमएलए चाहे जितनी बार जीते, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके अलावा विधायकों की फैमिली पेंशन को भी कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम मान ने कहा, खजाने पर पड़ता था बोझ

सीएम भगवंत मा ने कहा कि, कोई विधायक चाहे पांच बार जीते चाहे 10 बार… उन्हें सिर्फ एक ही बार की पेंश मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले की व्यवस्था के तहत सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था, जो गलत है।

यह भी पढ़ें – CM भगवंत मान ने जारी किया एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन नंबर, ऐसे कर सकते हैं शिकायत

Home / Political / पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, विधायकों की पेंशन फॉर्मूले में किया बदलाव, सिर्फ एक कार्यकाल की मिलेगी पेंशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो