2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक। बैठक में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। देश में हुए आम चुनावों में भाजपा को 303 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2019, 10:24 AM IST

Rahul Gandhi

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आज यानी शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आपको बता दें कि देश में हुए आम चुनावों में भाजपा को 303 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है, जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। वहीं, कांग्रेस केवल 52 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। हालांकि कांग्रेस को पिछले बार से 8 सीटें अधिक मिली हैं। हालत यह कि कांग्रेस इस बार लोकसभा में विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पाएगी। क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी बनने लिए लोकसभा में उसके 54 सदस्य होने जरूरी है।

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में अब इस्तीफों की होड़, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष ने भी छोड़ा पद

बड़े-बड़े नेता धराशायी

देश में इस बार चली भगवा लहर में विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता धराशायी हो गए हैं। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद अमेठी से अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं और उनको भाजपा की स्मृति ईरानी ने 54 हजार वोटों से पराजित कर दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी बैठक का अभी तक कोई एजेंडा तय नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में खासकर हाल ही में कांग्रेस के खाते में आए तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की हार पर अधिक फोकस रहेगा।

पंजाब में सिद्धू के सिर फूटा नुकसान का ठीकरा, अमरिंदर सिंह ने कहा- पार्टी दोनों में से एक को चुने

कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

सीडब्ल्यूसी की बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।