2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में सिद्धू के सिर फूटा नुकसान का ठीकरा, अमरिंदर सिंह ने कहा- पार्टी दोनों में से एक को चुने

कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर चुनाव में मिली हार का जिम्मा डालते नजर आ रहे हैं। पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव में हुए नुकसान के लिए सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था। CM अमरिंदर ने पार्टी नेतृत्व से स्पष्ट कहा दिया है कि सिद्धू पार्टी और उनमें से किसी एक को चुन लें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 May 2019, 10:18 AM IST

नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब में सिद्धू के सिर फूटा नुकसान की ठीकरा, अमरिंदर सिंह ने कहा- पार्टी दोनों में से एक को चुने

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर देश भगवामय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं, भाजपा को मिली प्रचंड जीत से विपक्षियों में खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता तो एक-दूसरे पर हार का जिम्मा डालते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल पंजाब का है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव में नुकसान के लिए पूर्व क्रिकेटर व राज्य सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था। यहां तक कि अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हे। CM अमरिंदर ने पार्टी नेतृत्व से स्पष्ट कहा दिया है कि सिद्धू पार्टी और उनमें से किसी एक को चुन लें।

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा, यूपी अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा

सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर ने केंद्रीय नेतृत्व से दो टूक बोल दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू के ही कारण पंजाब समेत कई राज्यों में कांग्रेस को काफी नुकसार उठाना पड़ा है। उन्होंने पार्टी आलाकमान से कहा कि वो उनमें या सिद्धू में से किसी एक को चुने। सीएम अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि सिद्धू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए, नहीं तो उनको पंजाब से बुलाकर दिल्ली में कोई जिम्मेदारी दे दी जाए। हालांकि उन्होंने कहा कि सिद्धू को पार्टी से बाहर करना ही अच्छा होगा।

Loksabha election result 2019: पाकिस्तानी मीडिया में नरेंद्र मोदी की जीत की चर्चा, बताई ये वजह

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस को 13 में से 8 सीटें मिली हैं। जबकि भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 4 और आम आदमी पार्टी को केवल एक ही सीट हासिल हुई है। जबकि चुनाव से पहले कांग्रेस का राज्य की सभी 13 सीटें जीतने का दावा किया था।