2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा! यूपी अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफों दौर शुरू। कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की घोषणा की है। कांग्रेस नेता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 May 2019, 9:39 AM IST

Raj Babbar

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफो दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की घोषणा की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राज बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। राज बब्बर उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जहां वहां अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से हार गए। कांग्रेस नेता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से इस्तीफे की पेशकश वाली खबरे सामने आईं थी।

भारतीय चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही है पूरी दुनिया, ये है वजह

राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश!

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में नतीजे आने के बाद हार की गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हार पूरी जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनके इस्तीफे का मुद्दा उनके और कांग्रेस कार्यकारिणी के बीच का है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने की खबरें शरारतपूर्ण और गलत हैं। आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान पूछे जाने पर कि क्या वह इस्तीफा देंगे? राहुल ने कहा था कि कार्यकारिणी की हमारी एक बैठक होगी। आप इसे मेरे और कार्यकारिणी के बीच छोड़ दें।

Loksabha Election Result 2019: पाकिस्तानी मीडिया में नरेंद्र मोदी की जीत की चर्चा, बताई ये वजह

कांग्रेस लोकसभा में 51 सीटें जीत सकती है, जो 2014 के लोकसभा चुनाव में जीती सीटों से मात्र सात ज्यादा है। राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था।