मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा का जनआंदोलन मीरा-भायंदर के नवघर नाका इलाके में आज दोपहर 2 बजे होगा। इसमें भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी इस प्रदर्शन के जरिए शिंदे के करीबी प्रताप सरनाईक के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करेगी।