अमित शाह से मिलने वाले नेताओं में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल शामिल थे। ये सभी नेता महाराष्ट्र की राजनीति में NCP के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। पार्टी की मांग है कि महायुति सरकार में वित्त मंत्रालय का विभाग उसे वापस दिया जाए। इस मुलाकात को इसी मांग को आगे बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।