scriptराहुल की मां बताए क्या है ‘राष्ट्रीयता’ की परिभाषा: साध्वी प्राची | Rahuls mother needs to define nationalism, says Sadhvi Prachi | Patrika News
राजनीति

राहुल की मां बताए क्या है ‘राष्ट्रीयता’ की परिभाषा: साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल की मां को देश को जवाब देना चाहिए कि राष्ट्रीयता की परिभाषा क्या है

Feb 16, 2016 / 01:20 pm

Rakesh Mishra

sadhvi prachi 02

sadhvi prachi 02

नई दिल्ली। जेएनयू यूनिवर्सिटी में अफजल गुरु के समर्थन में हुए एक कार्यक्रम के विरोध में बीजेपी नेता साध्वी प्राची भी उतर आई हैं। प्राची ने जेएनयू का दौरा पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल की मां को देश को जवाब देना चाहिए कि राष्ट्रीयता की परिभाषा क्या है। वे भारत के पैसे पर रहती हैं और पाकिस्तान की बड़ाई करती हैं। इन देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए। साध्वी ने दावा किया कि उन्हें परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इन दौरान उन्होंने छात्रों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हिंदुस्तान का खाते हैं और पाकिस्तान का गुण गाते हैं, ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

साध्वी ने डी राजा पर भी साधा निशाना
साध्वी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ये मतलब नहीं कि आप देश के खिलाफ कुछ भी कह सकते है। इस दौरान उन्होंने डी राजा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे यूनिवर्सिटी में रोज गाडिय़ा बदल-बदल कर आते हैं, इस मामले की भी जाच होनी चाहिए। वे आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और वे अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बता दें कि नारे लगाने वाले छात्रों में डी राजा की बेटी के भी शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है।

हाफिज सईद दे रहा है जेएनयू को फंड
साध्वी ने कहा कि जेएनयू को हाफिज सईद ने फंडिंग की है और उसी के सहयोग से यूनिवर्सिटी में सम्मेलन हुआ है। यह पूछे जाने पर कि वे जेएनयू मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात कर सकती थी, तो उन्होंने कहा कि उनसे बात हो चुकी है। बता दें कि एबीवीपी सदस्यों ने परिसर में जेएनू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में नारेबाजी कर रहे वाम झुकाव वाले छात्रों के समानांतर प्रदशन किया। संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी के खिलाफ परिसर में हुए एक कार्यक्रम के सिलसिले में दर्ज किए गए देशद्रोह के कारण कन्हैया पुलिस हिरासत में है।

Home / Political / राहुल की मां बताए क्या है ‘राष्ट्रीयता’ की परिभाषा: साध्वी प्राची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो