7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Article 370 हटने से खुश रजनीकांत, मोदी-शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी

आर्टिकल 370 हटाने के लिए Rajinikanth ने की मोदी-शाह की तारीफ नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन के जैसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 5:51 PM IST

modi shah

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद देश भर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बयानबाजी और प्रतिक्रियाओं के दौर में अब सियासी दलों के साथ देश की जानी मानी हस्तियां भी शामिल हो गईं हैं।

जम्मू—कश्मीर में ईद को लेकर मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घर—घर पहुंचाया जा रहा जरूरत का सामान

इस बीच अभिनेता रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभगवान कृष्ण और अर्जुन के जैसे हैं।

अमित शाह को उनके 'मिशन कश्मीर' (अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हटाने) पर बधाई देते हुए रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने इसे एक शानदार कदम करार दिया।

आर्टिकल 370 को लेकर अमित शाह का खुलासा, बिल पेश करते समय मन में यह डर

अभिनेता ने कहा कि हम नहीं जानते कि कृष्णा कौन हैं और अर्जुन कौन हैं। यह केवल वे (मोदी और शाह) जानते हैं।

रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने यहां चेन्नई में एक किताब विमोचन समारोह में ये बात कही। इस किताब का शीर्षक 'लिसनिंग, लर्निग एंड लीडिंग' है जिसमें उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के दो साल के कार्यकाल का जिक्र है।

भारत में अफगानी हमले की साजिश रच रही पाक खुफिया एजेंसी ISI, ईद पर हाई अलर्ट

रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने इस मौके पर नायडू को एक आध्यात्मिक व्यक्ति कहा जो लोक कल्याण में रुचि रखते हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की।

इस ( Rajinikanth ) मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के.पलनिस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेलवम भी मौजूद थे।