scriptसैम पित्रोदा को मिलने वाली है बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए जाएंगे कांग्रेस चुनाव अभियान निगरानी समिति के प्रमुख | Sam Pitroda become Congress Election Campaign committee chief | Patrika News
राजनीति

सैम पित्रोदा को मिलने वाली है बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए जाएंगे कांग्रेस चुनाव अभियान निगरानी समिति के प्रमुख

नई जिम्‍मेदारी से कांग्रेस में बढ़ेगा सैम का कद
पहले भी कर चुके हैं चुनाव अभियान का संचालन
कांग्रेस अध्‍यक्ष के विश्‍वासपात्र हैं सैम पित्रोदा

नई दिल्लीMar 26, 2019 / 05:50 pm

Dhirendra

sam pitroda

सैम पित्रोदा को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए गए कांग्रेस चुनाव अभियान निगरानी समिति के प्रमुख

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के करीबी और मुख्‍य रणनीतिकार सैम पित्रोदा चुनाव अभियान निगरानी समिति का नेतृत्‍व करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस समिति के अन्‍य सदस्‍यों में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, रोहन गुप्ता, प्रवीण चक्रवर्ती, प्रियंका चतुर्वेदी, दिव्या स्पंदना और मनीष चतरथ का नाम शामिल है। यही समिति लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार और चुनावी अभियानों की निगरानी करेगी।
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का स्टिंग अटैक, चौकीदारों को बताया गद्दार

गुजरात और कर्नाटक में निभा चुके हैं अहम भूमिका
इससे पहले कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार सैम पित्रोदा गुजरात और कर्नाटक सहित अन्‍य राज्‍यों में चुनाव के दौरान घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्‍य रह चुके हैं। वह दिसंबर, 2017 के गुजरात और मई, 2018 में कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
AAP और कांग्रेस में गठबंधन पर पीसी चाको बोले, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
बालाकोट पर विवाद का विषय बना पित्रोदा का बयान
हाल ही में कांग्रेस विदेश विभाग के प्रमुख और राहुल गांधी के करीबी विश्वासपात्र सैम पित्रोदा ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हवाई हमले में हुई मौतों की संख्‍या पर सवाल उठाया था। उन्‍होंने सरकार से मारे गए आतंकियों को लेकर जरूरी जानकारी और सबूत मुहैया कराने की मांग की थी। उनका बयान विवादों की वजह से सुर्खियों में भी रहा। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने हवाई हमले पर उनके बयानों की सख्‍त आलोचना की थी।

Home / Political / सैम पित्रोदा को मिलने वाली है बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए जाएंगे कांग्रेस चुनाव अभियान निगरानी समिति के प्रमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो