नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना में कांग्रेस पर शहरी नक्सलियों के समर्थन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो नक्सलियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश को बांटने की राजनीति करती आई है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने मुस्लिमों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं देगी। ऐसा इसलिए कि इस प्रकार का प्रावधान करना असंवैधानिक होगा।