scriptशत्रुघ्न सिन्हा का नया दांव, आप और सपा के बाद अब आरजेडी के राजकुमार को दिया आशीर्वाद | Shatrughan sinha apriciated RJD leader tejaswi yadav nav durga | Patrika News
राजनीति

शत्रुघ्न सिन्हा का नया दांव, आप और सपा के बाद अब आरजेडी के राजकुमार को दिया आशीर्वाद

भाजपा का बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चला नया दांव, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बाद आरजेडी के राजकुमार की तारीफों के बांधे पुल। बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव।

नई दिल्लीOct 17, 2018 / 10:51 am

धीरज शर्मा

shatrughan

शत्रुघ्न सिन्हा ने चला नया दांव, आप और सपा के बाद अब आरजेडी के राजकुमार को दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के लिए तो आए दिन मुसीबत बन ही जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने दूसरे दलों की मुसीबात बढ़ाने के भी काम शुरू कर दिया है। खास तौर पर भाजपा के गठबंधन वाले दल अब शत्रुघ्न के निशाने पर हैं। इस बार शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना आशीर्वाद दिया है। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने पूजा पंडाल में तेजस्वी को गले लगाया और कहा कि उन्होंने दुर्गा मां के चरणों में तेजस्वी का राज्याभिषेक कर दिया है और उसके अच्छे दिन आए या नहीं शुभ दिन आने वाले हैं।
गोवा में गर्माया सियासी पाराः शाह के साथ सहयोगी दलों की बैठक आज, विश्वजीत राणे को मिल सकती है कमान

शत्रुघ्न सिन्हा का ये आशीर्वाद प्रदेश में सत्ताधारी जेडीयू के साथ-साथ भाजपा के आंख की भी किरकिरी बन गया है। शत्रु यहीं नहीं रुके तेजस्वी को आशीर्वाद देने के साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता है। तेजस्वी बिहार के भविष्य हैं।

पटना साहिब से ही लड़ेंगे चुनाव
इस दौरान शत्रुघ्न सिंहा ने ये तो नहीं बताया कि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन ये जरूर साफ कर दिया पटना साहिब की सीट से ही वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हालात अलग हो सकते हैं लेकिन जगह पटना साहिब ही रहेगी। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा को भी ये एहसास हो गया है कि जिस तरह वे भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की आलोचन कर रहे हैं ऐसे में उन्हें आगामी लोकसभा में पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा। यही वजह है कि वे पहले से ही अपनी जमीन तलाश रहे हैं।
आप और सपा के बाद अब आरजेडी के पाले में
पहले आम आदमी पार्टी के साथ नए संबंध बनाते दिखे शत्रु ने थोड़े दिन बाद ही समाज वादी पार्टी से नजदीकियां बढ़ाईं, लेकिन शायद यहां भी उन्हें अपनी जमीन जंची नहीं लिहाजा एक बार फिर उन्होंन बिहार का ही रुख किया और आरजेडी के उगते सूरज तेजस्वी यादव की तारीफों के पुल बांध डाले। शत्रुघ्न पटना के डाक बंगला चौराहे पर सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन करने आए थे जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ पूजी-अर्चना की।
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

गले लगाकर कही दिल की बात
शत्रुघ्न सिन्हा ने पूजा पंडाल में तेजस्वी को लगाया और कहा कि उन्होंने दुर्गा मां के चरणों में तेजस्वी का राज्याभिषेक कर दिया है और उसके अच्छे दिन आए या नहीं शुभ दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार के भविष्य हैं। इस दौरान शत्रुघ्न सिंहा ने ये तो नहीं बताया कि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन ये जरूर साफ कर दिया पटना साहिब की सीट से ही वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हालात अलग हो सकते हैं लेकिन जगह पटना साहिब ही रहेगी।

Home / Political / शत्रुघ्न सिन्हा का नया दांव, आप और सपा के बाद अब आरजेडी के राजकुमार को दिया आशीर्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो