scriptसुषमा स्वराज ने आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबरों का किया खंडन, कहा- ये खबर सच नहीं है | Sushma Swaraj appoint Governor of Andhra Pradesh harsh vardhan deleted tweet | Patrika News
राजनीति

सुषमा स्वराज ने आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबरों का किया खंडन, कहा- ये खबर सच नहीं है

सुषमा स्वराज के राज्यपाल बनाए जाने को लेकर मीडिया में खबरें आ रही थी
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी आंध्र प्रदेश की राज्यपाल बनने की बधाई
कुछ ही देर में हर्षवर्धन ने डिलीट किया बधाई वाला ट्वीट

नई दिल्लीJun 11, 2019 / 09:27 am

Chandra Prakash

Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज नियुक्त हुईं आंध्र प्रदेश का राज्यपाल? हर्षवर्धन ने बधाई देकर हटाया ट्वीट

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) ने उन्हें आंध्र प्रदेश की राज्यपाल बनाए जाने वाली खबरों का खंडन किया है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति के बारे में खबर सच नहीं है’। इससे पहले मीडिया में इस तरह की खबरें आने के बाद से स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सबसे पहले ट्वीट कर सुषमा को बधाई दी। हालांकि कुछ ही देर बात उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयकर विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को किया रिटायर

https://twitter.com/ANI/status/1138134973284794370?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1138117421900980225?ref_src=twsrc%5Etfw

हर्षवर्धन ने किया लिखा था?

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और मेरी दीदी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश की राज्यपाल बनने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं। सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी।

जम्मू कश्मीर: पुंछ LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पिछली सरकार में चर्चित मंत्री थीं सुषमा

बता दें सुषमा स्वराज, मोदी सरकार के पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री थीं और इसबार उन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने कहा था कि उनका स्वास्थ्य लोकसभा चुनाव लड़ने और प्रचार करने की इजाजत नहीं देता है। बतौर विदेश मंत्री वह प्रवासी भारतीयों के बीच अपने कामकाज की वजह से काफी लोकप्रिय रही थीं। इसके अलावा एक ट्वीट मात्र पर कई लोगों की मदद के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।

Home / Political / सुषमा स्वराज ने आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबरों का किया खंडन, कहा- ये खबर सच नहीं है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो