राजनीति

झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी, जयंत सिन्हा ने डाला वोट

झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू
विधानसभा के 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा
मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू

Dec 12, 2019 / 11:58 am

Mohit sharma

नई दिल्ली। झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान गुरुवार सुबह से शुरू हो चुका है। ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा के 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा।

मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है।

रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकाठा के मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा, वहीं बाकी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता दोपहर 3 बजे तक ही मतदान कर सकते हैं।

देश के इस मशहूर खिलाड़ी ने हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, देश में गैंगरेप…

https://twitter.com/hashtag/JharkhandAssemblyElections?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

चुनावी मैदान में इन सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार हैं, जिनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। इन प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला 56,06,743 मतदाता करेंगे।

मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 26,73,991 है, जबकि थर्ड जेंडरों की संख्या 95 है।

इसरो ने सुना दी देश को बड़ी खुश खबरी, दिया ऐसा तोहफा कि…खुशी से झूम उठे….

https://twitter.com/hashtag/JharkhandAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बिहार: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, धरने पर बैठे तेजस्वी

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सीपी सिंह, रामचंद्र सहिस और नीरा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उप मुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हैं।

 

Home / Political / झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी, जयंत सिन्हा ने डाला वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.