नई दिल्ली।तेलंगाना में महिला डॉक्टर से सामूहिक बलात्कार और हत्या में अपरोधियों के एनकाउंटर पर जहां देश भर में खुशी का माहौल है, वहीं रेसलिंग स्टार दिलीप राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। खली ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुष्कर्म के दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन वह इस तरह से सजा देने के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि सजा के इस तरीके से बेगुनाह लोग भी मारे जा सकते हैं। अगर दोषियों को सजा ही दी जानी है, तो इसके भी कई तरीके हैं।