scriptछोटीसादड़ी में मौसमी बीमारियों पर प्रहार का महाभियान शुरू | Campaign to attack seasonal diseases started in Chhotisadi | Patrika News
प्रतापगढ़

छोटीसादड़ी में मौसमी बीमारियों पर प्रहार का महाभियान शुरू

-प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. क्षेत्र में डेंगू के लक्षण वाले प्रकरण सामने आ रहे हैं। वर्तमान समय में वर्षा ऋतु होने से वैक्टरजनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के संभावित प्रसार को देखते हुए इनसे बचाव तथा नियंत्रण को लेकर नगरपालिका ने अभियान शुरू किया है।

प्रतापगढ़Oct 17, 2021 / 08:45 am

Devishankar Suthar

छोटीसादड़ी में मौसमी बीमारियों पर प्रहार का महाभियान शुरू

छोटीसादड़ी में मौसमी बीमारियों पर प्रहार का महाभियान शुरू


-शहर में शुरू की फोगिंग
-एक महीने तक चलेगा अभियान
–प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. क्षेत्र में डेंगू के लक्षण वाले प्रकरण सामने आ रहे हैं। वर्तमान समय में वर्षा ऋतु होने से वैक्टरजनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के संभावित प्रसार को देखते हुए इनसे बचाव तथा नियंत्रण को लेकर नगरपालिका ने अभियान शुरू किया है। अध्यक्षा फातेमा बोहरा और पालिका प्रशासन ने नगर में मच्छरों से मुक्त करने व मौसमी व डेंगू, मलेरिया जैसे बीमारियों पर प्रहार का महाअभियान शुरू कर शहर में देर रात को फोगिंग किया जा रहा है। इस अभियान में मौसमी रोगों से बचाव तथा नियंत्रण के उपाय की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को विशेष जागरूक किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मच्छर जनित रोगों से बचाव तथा नियंत्रण गतिविधियां संचालित किए जाने को लेकर दल का गठन किया गया हैं। नगर पालिका चेयरमैन फातेमा बोहरा ने मच्छरों और अन्य रोगाणुओं की संख्या में इजाफा होने के चलते बढ़ते मलेरिया, वायरल व अन्य रोगियों की संख्याओं को देखते हुए शहर में एक महीने तक फोगिंग कार्य करवाने का निर्णय लिया है। पालिका प्रशासन की दो टीमों में करीब दस कर्मचारियों द्वारा तीन फोगिंग मशीन की सहायता से शहर में वार्ड वार फोगिंग की जा रही है। पालिका के कर्मचारियों द्वारा नगर में नालियों व पानी जमाव के स्थलों में भरे पानी के आसपास पाऊडर का छिडक़ाव करवाया जा रहा है। लोगों को विभिन्न बीमारियों व मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पूरे नगर में पिछले पांच दिनों से फोगिंग भी करवाई जा रही है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। वहीं, शहर में डीडीटी पावडर का छिडक़ाव भी करवाया जा रहा है। जिससे आमजन को मौसमी बीमारियों से निजात मिल सके।
-=-=
ग्राम विकास अधिकारियों के समझाइश का असर
-टीकाकरण के लिए ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

छोटीसादड़ी. ग्राम पंचायत रम्मावली में ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम गायरी द्वारा पंचायत क्षेत्र के गांवो में भ्रमण कर लोगों से कोराना वायरस से बचाव को लेकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से रूबरू होकर वैक्सीन के लाभ की जानकारी दी गई। लोगों के प्रेरित किया, जिसके परिणाम स्वरूप वैक्सीनेशन सेन्टर ग्राम पंचायत रम्भावली पर लोगों की टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बढ़-चढक़र सुरक्षा का टीका लगवाया।इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम गायरी, कनिष्ठ सहायक हरिश जणवा, एएनएम संगीता रेगर, अनिता पीजी, व्याख्याता भंवरलाल जणवा, निर्भयसिंह आंजना, भगवतीलाल मेनारिया, मांगीलाल जटिया, गिरिराज सांवरिया, जगदीशप्रसाद यादव, पंचायत सहायक सुरेशचन्द मेघवाल, दिनेश तम्बोली आदि ने सहयोग किया।
-=-

Home / Pratapgarh / छोटीसादड़ी में मौसमी बीमारियों पर प्रहार का महाभियान शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो