दहशत में लोग दुकानदार को गोली मारे जाने के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में खौफ व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हौंसला बुलंद अपराधी आए दिन आपराधिक कृत्य को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। पुलिस ने खौफजदा लोगों को सुरक्षा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार विभिन्न पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए तहकीकात की जा रही है। गोलीकांड का जल्द ही पर्दाफाश होगा।
By: सुनील सोमवंशी