scriptइलाहाबाद हाइकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र से हुआ प्रभावित | Allahabad High Court's retired Justice Sanjhajit Yadav joins Congress | Patrika News
प्रयागराज

इलाहाबाद हाइकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र से हुआ प्रभावित

समाजिक न्याय मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए जस्टिस

प्रयागराजApr 10, 2019 / 01:52 pm

sarveshwari Mishra

Congress Leader

Congress Leader

प्रयागराज. देशभर में लोकसभा चुनाव में नेताओं में दल बदलने को लेकर होड़ मची हुई है। चुनावी मौसम में सियासी रंग में हर कोई खुद को रंगने में लगा है। जैसे-जैसे चुनाव की तपिश बढ़ रही है हर आम और ख़ास अपनी राजनीतिक आस्था बदलकर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सभाजीत यादव ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से 2014 में सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले चार वर्षों से सामाजिक न्याय आन्दोलन चला रहे जस्टिस सभाजीत यादव के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र से प्रभावित होकर ही कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहण की है।
पार्टी ज्वाइन करने के बाद जस्टिस सभाजीत यादव ने फोन पर बात की और कहा की उनका आन्दोलन भी सामाजिक न्याय और गरीबों पिछड़ों के अधिकारों के लिए था और कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में न्यूनतम आय गारंटी योजना प्रत्येक गरीब परिवार को 72 हजार सालाना देने की जो बात कही है उससे प्रभावित होकर ही मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि उन दलों के पास कोई विजन नहीं है। सपा और बसपा परिवार और व्यक्तिगत स्वार्थों के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि हाल के दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ग्राफ बढ़ा है। उनके नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनावों में जहां कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें भी बनी हैं। जस्टिस सभाजीत यादव ने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने पार्टी नहीं ज्वाइन की है समय आने पर चुनाव भी लड़ा जा सकता है।
बता दें कि जस्टिस सभाजीत यादव पहले बसपा से जुड़े रहे लेकिन सपा और बसपा गठबंधन के बाद से उन्होंने दुरी बना ली थी। जस्टिस सभाजीत यादव के साथ सामाजिक न्याय मोर्चा को संगठित करने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता मनोज यादव ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। मनोज यादव ने कहा की हर दलित पिछड़े और सामाजिक न्याय के सही हक दारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के साथ आने का निर्णय लिया है। आने वाले समय कांग्रेस मजबूत होगी और यह सब को दिखेगा की झूठे वादों से ऊबे लोग कांग्रेस के साथ खड़े हो रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो