script30 साल पहले जाम में फसने से प्रेग्नेंट महिला की चली गई जान , इस वजह से 70 वर्षीय जगजीत बने ‘ट्रैफिक मैन’, जानिए दर्दभरी कहानी | Pregnant woman lost her life after getting stuck in a jam 30 years ago | Patrika News
प्रयागराज

30 साल पहले जाम में फसने से प्रेग्नेंट महिला की चली गई जान , इस वजह से 70 वर्षीय जगजीत बने ‘ट्रैफिक मैन’, जानिए दर्दभरी कहानी

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 30 साल पहले जाम में फसने की वजह से एक गर्भवती महिला की जान चली गई थी। इस घटना की वजह से जगजीत सिंह पूरी तरह से टूट गए थे। उसके बाद वह यह तय किया और ट्रैफिक मैन बनकर यातायात को संभालने का बीणा उठा लिया। 30 साल बीत जाने बावजूद आज भी लोगों की सेवा के लिए जाम खुलवाने और भीड़ में फसे लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।

प्रयागराजMay 20, 2022 / 11:34 pm

Sumit Yadav

30 साल पहले जाम में फसने से प्रेग्नेंट महिला की चली गई जान , इस वजह से 70 वर्षीय जगजीत बने 'ट्रैफिक मैन', जानिए दर्दभरी कहानी

30 साल पहले जाम में फसने से प्रेग्नेंट महिला की चली गई जान , इस वजह से 70 वर्षीय जगजीत बने ‘ट्रैफिक मैन’, जानिए दर्दभरी कहानी

प्रयागराज: संगमनगरी प्रयगाराज के रहने वाले 70 वर्षीय जगजीत सिंह शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में ट्रैफिक संभालते नजर आ जाएंगे। उम्र के इस पायदान में पहुंच जाने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की तरह आज भी जाम में फसे लोगों की मदद करने के लिए यातायात को संभालते है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 30 साल पहले जाम में फसने की वजह से एक गर्भवती महिला की जान चली गई थी।इस घटना की वजह से जगजीत सिंह पूरी तरह से टूट गए थे। उसके बाद वह यह तय किया और ट्रैफिक मैन बनकर यातायात को संभालने का बीणा उठा लिया। 30 साल बीत जाने बावजूद आज भी लोगों की सेवा के लिए जाम खुलवाने और भीड़ में फसे लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।
हर कोई इस जज्बे को देखकर करता है सलाम

प्रयगाराज के चौक और घण्टाघर क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। पुराने शहर में सकरी गालियां होने की वजह से जाम का यह मुख्य कारण है। इसी जाम के बीच 70 वर्षीय जगजीत सिंह जाम खुलवाने में व्यस्त नजर आते हैं। जगजीत सिंह के इस सेवा को देखकर उनको राहगीर सलाम ठोकते हैं।
40 साल के उम्र से बने ट्रैफिक मैन

प्रयगाराज के पुराने शहर यानी चौक एरिया में 30 साल पहले जाम में फसने की वजह से महिला मौत हो गई थी। इस घटना जब तक जगजीत सिंह की 40 साल की उम्र थी। तभी से यह ट्रैफिक संभालना शुरू किया 30 साल बीत जाने के बाद भी वह गलियों की सड़कों में ट्रैफिक संभालते नजर आते हैं। जगजीत सिंह हर दिन लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तरह अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा कि मुख्य सचिव बताएं कि शिक्षा विभाग में क्यों लंबित हैं इतने मुकदमे, 72 घन्टे में रजिस्टर कराएं अवगत

एनडीए में हुआ था चयन

जगजीत सिंह ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और लॉ की डिग्री हासिल की है। वह शादी नहीं किए और जीवन यापन के लिए चप्पलों की दुकान लगाते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जगजीत सिंह का एनडीए में चयन हुआ था, लेकिन माँ के मना करने पर वह जॉइन नहीं किया। जगजीत ने कहा कि मैं सेवा भाव भगवान की मर्जी से करते हैं। इस काम को करने से मन को सुकून मिलता है। इस कार्य के लिए कई पुरष्कार से सम्मानित भी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो