scriptएमआईसी की पहली बैठक 11 फरवरी को, जानें कितने प्रस्तावों पर होगी चर्चा | First meeting of MIC on 11 February | Patrika News
रायगढ़

एमआईसी की पहली बैठक 11 फरवरी को, जानें कितने प्रस्तावों पर होगी चर्चा

MIC Meeting : शहर के विभिन्न स्थानों पर 12 निर्माण कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे करोड़ों रुपए

रायगढ़Feb 08, 2020 / 09:21 pm

Vasudev Yadav

एमआईसी की पहली बैठक 11 फरवरी को, जानें कितने प्रस्तावों पर होगी चर्चा

एमआईसी की पहली बैठक 11 फरवरी को, जानें कितने प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायगढ़. शहर सरकार की पहली बैठक 11 फरवरी को होगी। इस बैठक में 32 करोड़ 73 लाख रुपए के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से शहर की पार्किंग समस्या को देखते हुए मल्टी लेबल पार्किंग और साप्ताहिक इतवारी बाजार में शेड निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी के अलावा सियान सदन का निर्माण भी प्रस्तावित है।
एमआईसी में विभाग बंटवारे को लेकर उपजे विवाद को महापौर किनारा करने लगी है। इस विवाद को तुल नहीं देते हुए शहर विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। महापौर ने एमआईसी की पहली बैठक के लिए तिथि तय कर दी है। यह बैठक 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर चेंबर में होंगी। मेयर इन काउंसिल की पहली बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें 18 प्रस्ताव निर्माण कार्यों से संबंधित है, जिसकी लागत 32 करोड़ 73 लाख रुपए है। इन प्रस्तावों में प्रमुख रूप से चार प्रस्ताव हैं।
यह भी पढ़ें
बाइक खड़ी कर युवक ससुराल पक्ष से फोन पर करने लगा बात, पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश

पहला बड़ा प्रस्ताव साप्ताहिक इतवारी बाजार में शेड निर्माण का है, जिसकी लागत नौ करोड़ 50 लाख का है। साप्ताहिक इतवारी बाजार में शेड निर्माण का प्रस्ताव पांच साल पहले भाजपा महापौर महेंद्र चौहथा के कार्यकाल में लाया गया था, लेकिन यह प्रस्ताव मूर्त रूप नहीं ले सका। अब जब पांच साल बाद नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आई है तो फिर से इस प्रस्ताव को लाया गया है।
दूसरा बड़ा प्रस्ताव शहर में मल्टी लेबल पार्किंग की है। इसकी लागत सात करोड़ 95 लाख दो हजार रुपए की है। शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव लाया गया है। इसके अलावा तीसरा बड़ा प्रस्ताव पांच करोड़ 49 लाख की है। इसमें बुजुर्गों के लिए सियान सदन का निर्माण किया जाना है। वहीं चौथा बड़ा प्रस्ताव शहर में सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने की है। इसकी लागत तीन करोड़ 66 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें
सतरेंगा को माडर्न टूरिज्म स्पॉट बनाने तेजी से हो रहा काम, बन रहा सेल्फी प्वाइंट, ये भी होगा खास

12 निर्माण कार्य पर खर्च होंगे करोड़ों रुपए
इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर 12 निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे एमआईसी की बैठक में रखी जाएगी। इसमें सराईभदर बिरला नाला निर्माण के लिए 49 लाख 78 हजार है। साथ ही केवड़ाबाड़ी से ढिमरापुर तक सड़क निर्माण के लिए 49 लाख, जेबा फार्म हाउस से बड़े रामपुर तक सड़क निर्माण 44 लाख और ढिमरापुर से केवड़ाबाड़ी तक दूसरे छोर के सड़क निर्माण के लिए 49 लाख रुपए का प्रस्ताव शामिल है।

अन्य कई कार्य शामिल
पहली बैठक में 28 एजेंडों पर चर्चा होगी। इसमें 18 निर्माण कार्य ही है। बताया जा रहा है कि सत्ता परिवर्तन के बाद महापौर ने कई निर्माण कार्यों के लिए प्रदेश सरकार से राशि मांगी थीए जिसे स्वीकृत की गई है। इन निर्माण कार्यों को पहली बैठक में शामिल किया जा रहा है।

-नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक 11 फरवरी को निर्धारित की गई है। इसमें 28 एजेंडों पर चर्चा होगी। बैठक में शहर विकास के कार्यों को शामिल किया गया है। जानकी काटजू, मेयर

Home / Raigarh / एमआईसी की पहली बैठक 11 फरवरी को, जानें कितने प्रस्तावों पर होगी चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो