घटना की सूचना कालोनी में निवासरत जैकब जार्च सहायक ग्रेड.1 द्वारा दिये जाने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक अमित पाटले व उनकी टीम मौके से आरोपी मोहन राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। घटना के बाद से आरोपिया दुलारी बाई पति मोहन राठिया उम्र 45 वर्ष निवासी जेबरो थाना तमनार गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रही थी, जिसकी पतासाजी के लिए मुखबिर लगाये गये थे।