7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

120 लीटर शराब और 1750 किलो महुवा लाहन जब्त

गरियाबंद. ग्राम पोटापारा कांदाडोंगर पहाड़ी के नीचे एवं ग्राम बरबाहरा कटेलखार जंगल में आकस्मिक छापा मारकर तलाशी ली गई।

2 min read
Google source verification
120 लीटर शराब और 1750 किलो महुवा लाहन जब्त

120 लीटर शराब और 1750 किलो महुवा लाहन जब्त

गरियाबंद. जिले में आबकारी विभाग द्वारा 120 लीटर शराब एवं 1750 किलोग्राम महुआ लाहन छापे के दौरान जब्त की गई। कलेक्टर के आदेश के परिपालन में और जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम मार्गदर्शन में आबकारी अमले द्वारा ग्राम पोटापारा कांदाडोंगर पहाड़ी के नीचे एवं ग्राम बरबाहरा कटेलखार जंगल में आकस्मिक छापा मारकर तलाशी ली गई। जिसमें 120 लीटर शराब एवं 23 बोरियों में एवं 6 प्लस्टिक ड्रम में भरा हुआ महुआ लाहन 1750 किग्रा और भारी मात्रा मे शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी नेताम ने बताया कि छापे की कार्यवाही और आबकारी टीम को देखकर आरोपी जंगल का फायदा लेकर भागने में सफल रहे। विभाग द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही है।
छापामार की इस कार्यवाही में टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक एवं दरसराम सोनी आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक पोखराज शांडिल्य, अनिल सिंह, चंदेलाल गायकवाड़, नरसिंह कुंजाम, सैनिक टिकेश्वर साहू, पदमन साहू, महिला सैनिक कामनी सोनी, होमादीवान वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप का योगदान रहा।
दो आरोपी 50 पौवा शराब के साथ गिरफ्तार
भाटापारा. शहर पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया उनके पास से 50 पाव देसी मसाला शराब एवं सैमसंग का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस के द्वारा होली के त्यौहार को देखते हुए लगातार अवैध शराब जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना क्षेत्र में सतत निगाह रखी जा रही है। अवैध रूप से शराब डंप व अफरा तफरी करने वाले को चिन्हांकित कर उनकी गतिविधियां देख रहे थे, कि गुड्डु उर्फ सुखा सतनामी पिता विशेषर सतनामी (26) पता पंचशील नगर कालोनी भाटापारा, रंजीत गडकरी पिता राव गडकरी (40) साल पता पंचशील नगर कॉलोनी भाटापारा के गतिविधियों को देखकर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने स्टाफ उप निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीन दयाल ध्रुव, धनेश्वर दुबे, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा राठौर, आरक्षक रामनारायण वर्मा चंद्रशेखर खुटे के साथ पंचशील नगर में घेरा बंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सफेद रंग के थैला अंदर 50 पौवा देशी मसाला शराब रख उसे बेच रहे थे। आरोपियों के कब्जा से 50 पौवा देशी मसाला शराब, बिक्री की रकम 1010 और एक एंड्राइड फोन मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग