script378 थानों में महिला डेस्क, महिलाएं और बच्चे बेझिझक दर्ज करा सकते हैं शिकायत | 378 police stations for women and children can lodge complaints | Patrika News
रायपुर

378 थानों में महिला डेस्क, महिलाएं और बच्चे बेझिझक दर्ज करा सकते हैं शिकायत

– प्रदेश में जल्दी ही सभी 477 थानों में होगी महिला डेस्क .

रायपुरMar 28, 2021 / 03:56 pm

CG Desk

desk.jpg
रायपुर . महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराधों की जांच करने 378 थानों में महिला डेस्क बनाया गया है। जल्दी ही 89 पुलिस थानों में महिला डेस्क शुरू किया जाएगा। जहां पीडि़त महिला एवं बच्चे महिला पुलिस अधिकारियों को अपने ऊपर घटित घटनाओं की शिकायत बेझिझक दर्ज करा रहे हैं। इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर न्यायालय में आरोपपत्र पेश किया जा रहा है। राज्य के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ में इनवेस्टीगेटिव युनिट फार क्राइम अगेन्स्ट वुमेन (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) संचालित किया जा रहा है। जल्दी ही बता दें कि राज्य में कुल 477 पुलिस थाने है।

पारिवारिक सहायता केंद्र का संचालन
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एसपी के अधीन पारिवारिक सहायता केन्द्र का संचालन किया जाता है। यहां पारिवारिक कला, घरेलू हिंसा के कारण पति-पत्नी एवं परिजनों के बीच मनमुटाव के कारण होने वाले बिखराव को रोकने तथा मतभेदों को दूर करने के लिए काउंसलिंग के जरिए विवाद सुलझाने का सार्थक प्रयास किया जाता है।
इस दौरान महिला चिकित्सक, समाज सेवी एवं अधिवक्ता काउंसलर उपस्थित रहते हैं। बता दें कि बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग तथा सरगुजा में महिला थाना भी संचालित है। वहीं कार्यस्थलों पर महिला उत्पीडऩ रोकने के लिए सभी संभाग, जिला एवं पुलिस मुख्यालय स्तर पर आंतरिक शिकायत समिति का भी गठन किया गया है।

Home / Raipur / 378 थानों में महिला डेस्क, महिलाएं और बच्चे बेझिझक दर्ज करा सकते हैं शिकायत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो