
बिलासपुर. प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध कारोबार करने वाले मेडिकल दुकान संचालक, वितरक व ट्रांसपोर्टर को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 70 बाक्स नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरप बरामद हुआ है। गिरफ्तार 4 आरोपियों पर पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। नशे का अवैध कारोबार चलाने वालों की तलाश कर रही पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप शहर पहुंचा है। इस मामले में एक दवा विक्रेता के साथ ही ट्रांसपोर्टर भी शामिल है। कड़ी दर कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ट्रांसपोर्टर तक पहुंची।
ट्रांसपोर्टर रोशन लाल के एक गोदाम में दबिश देकर सिविल लाइन पुलिस ने 70 बाक्स क्लोरफेनिरामाइन मैलेट कोडीन फॉस्फेट सिरप मैक्सकॉफ बरामद किया। पूछताछ में रोशन लाल ने सामान को रायपुर से ट्रांसपोर्ट कर मंगाने की जानकारी देते हुए डीलर महेंद्र साहू का होना बताया। सिविल लाइन पुलिस ने संदेह के आधार पर ससहा पामगढ़ जांजगीर-चांपा में दबिश देकर महेंद्र साहू पिता किशन साहू निवासी पेंड्री, जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया। उससे आगे की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सहयोगी सत्यनारायण अग्रवाल पिता बजरंग लाल निवासी ससहा पामगढ़ को पकड़ा। सत्यनारायण नशीली सिरप का वितरण करने का काम करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सत्यनारायण के साथी राजकुमार केवट पिता दुखीराम निवासी ससहा पामगढ़ को गिरफ्तार किया। तीनों के कथन बयान के बाद सहयोगी ट्रांसपोर्टर रोशन लाल पिता बद्री मिश्रा निवासी खुशी विहार कॉलोनी तिफरा सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
70 बॉक्स में 84 सौ कफ सिरप जब्त
सिविल लाइन पुलिस ने जब्त 70 बाक्स में सिरप की गिनती की तो 8 हजार 4 सौ सीसी सिरप मिला। जब्त सिरप की कीमत पुलिस ने लगभग 14 लाख रुपए है।
चेन्नई और उत्तराखंड से मंगाया था सिरप
पुलिस ने जब गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सिरप को वह चेन्नई और उत्तराखंड से रायपुर मंगाया करते थे। रायपुर से ट्रांसपोर्टर लोड करवा कर बिलासपुर ले आता था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशा कारोबार में जुड़े और सूत्र तलाश रही है।
Published on:
29 Jan 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
