scriptCG election 2023: रायपुर जिले में आधी आबादी निभाएगी निर्णायक भूमिका, इस बार 72 हजार युवा पहली बार देंगे वोट | 72 thousand youth of Raipur will vote for first time in CG elections | Patrika News
रायपुर

CG election 2023: रायपुर जिले में आधी आबादी निभाएगी निर्णायक भूमिका, इस बार 72 हजार युवा पहली बार देंगे वोट

Chhattisgarh assembly elections 2023: राजधानी जिले की आधी आबादी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। रायपुर में पुरुष वोटरों से महिला वोटर पीछे नहीं हैं।

रायपुरOct 07, 2023 / 01:08 pm

Khyati Parihar

72 thousand youth of Raipur will vote for the first time in elections.

72 हजार युवा पहली बार देंगे वोट

रायपुर। Chhattisgarh assembly elections 2023: राजधानी जिले की आधी आबादी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। रायपुर में पुरुष वोटरों से महिला वोटर पीछे नहीं हैं। दोनों के आंकड़ो में महज 9 हजार 708 का अंतर है। आठों विधानसभा सीटों में नाम जुड़वाने में रायपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा महिलाओं के नाम जोड़े गए। कुल वोटरों की संख्या में भी (CG Election) इजाफा हुआ है।
दो महीने में बढ़े वोटर

जिले में मतदाता पुनरीक्षण का काम भी पूरा कर लिया गया है। अगस्त माह की तुलना में दो महीने में जिले में 72 हजार 443 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। अगस्त माह में जिले में कुल 18 लाख 05 हजार 310 मतदाता थे, पुनरीक्षण के बाद (CG Election 2023) मतदाताओं की संख्या 18 लाख 77 हजार 753 हो गई है।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: कांग्रेस में कई मौजूदा विधायकों की कट सकती है टिकट, वायरल हो रही सूची में देखें किसका नाम..

13 हजार 640 मतदाता के नाम हटाए

Chhattisgarh assembly elections 2023: जिले में कुल 1 हजार 869 मतदान केन्द्र हैं। फॉर्म-06 के अनुसार 86 हजार 575 नए मतदाता जोड़े गए और फॉर्म-07 के अनुसार 13 हजार 640 मतदाता के नाम विभिन्न कारणों से हटाए गए। साथ ही 33 हजार 604 मतदाताओं के नाम मे फॉर्म-08 के अनुसार संशोधन किए गए।
विधानसभावार इतने नए मतदाता

विधानसभा कुल महिलाएं पुरुष
बलौदाबाजार347019621508
धरसीवा1169664065292
रायपुर ग्रामीण214671072910739
रायपुर पश्चिम732638253499
रायपुर उत्तर318917891399
रायपुर दक्षिण899748024194
आरंग987254494424
अभनपुर642637252700
कुल724433868733755
यह भी पढ़ें

CG Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी पर उठाए सवाल, बोले- छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म मामले में क्यों हो जाती हैं चुप?

रायपुर जिला एक नजर में

– 18 लाख 77 हजार 753 कुल मतदाता
– 9 लाख 43 हजार 584 पुरूष
– 9 लाख 33 हजार 876 महिला
– 293 थर्ड जेंडर
– 33 हजार 755 पुरुष और 38 हजार 687 महिला नए वोटर
(4 अक्टूबर 2023 तक के आंकड़े )

Home / Raipur / CG election 2023: रायपुर जिले में आधी आबादी निभाएगी निर्णायक भूमिका, इस बार 72 हजार युवा पहली बार देंगे वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो