5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स सीडी काण्ड में नया मोड़, दफन हो गए कई राज, एक ने की ख़ुदकुशी, ये है सच्चाई…

छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित सीडी कांड में आज एक नया मोड़ आ गया, जिससे सीबीआई कटघरे में कड़ी हो गयी है.

3 min read
Google source verification
sex cd

सेक्स सीडी काण्ड में नया मोड़, दफन हो गए कई राज, एक ने की ख़ुदकुशी, ये है सच्चाई...

रायपुर: पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत के कथित सेक्स सीडीकांड से जुड़े रिंकू खनूजा ने मंगलवार को संदिग्ध रूप से खुदकुशी कर ली। उनका शव अर्जुन ऑटो मोबाइल के फस्र्ट फ्लोर में बने कमरे में लटकता मिला। मृतक पूर्व में होटल का संचालन करता था। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआइ) उससे पूछताछ कर रही थी।

1 जून से लेकर 3 जून तक उन्हें अलग-अलग समय बुलाया गया था। हालांकि परिजनों के पास सीबीआइ की ओर से पूछताछ के लिए बुलाने का किसी तरह का नोटिस या लिखित आर्डर नहीं है। परिजनों ने रिंकू की हत्या होने की भी आशंका जताई है। घटना से जांच एजेंसी में हडक़ंप मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक श्यामनगर निवासी रिंकू का कैनाल रोड से लगे गोवर्धन चौक के पास अर्जुन ऑटोमोबाइल के नाम से ऑफिस है। सोमवार-मंगलवार की रात उसने ऑफिस के ऊपरी फ्लोर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । वह सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से निकला था। इसके बाद रातभर घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई, तो पुलिस को सूचना दी। सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

मृतक की मां शोभा रानी ने बताया कि कुछ दिनों से सीबीआइ रिंकू से पूछताछ कर रही थी। इससे वह काफी परेशान रहता था। जहां रिंकू ने खुदकुशी की है, उसकी ऊंचाई बहुत कम है। एेसे में खुदकुशी करना मुश्किल है। हत्या की आशंका है।

आखिरी नमस्कर, अपना ध्यान रखना

पुलिस के मुताबिक रिंकू ने सोमवार को रात करीब 8.51 बजे अपने घर के मोबाइल में वाट्सऐप मैसेज किया,जिसमें उसने अपना आखिरी नमस्कार लिखा है । पत्नी व बच्चों को अपना ख्याल रखने के लिए कहा है। साथ ही अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य सामाग्री जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिंकू का मोबाइल, ऑफिस में रखे कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया है। रिंकू का नाम हाईप्रोफाइल सेक्स सीडीकांड से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरों में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस रिंकू के पिछले दिनों की पड़ताल कर रही है।

क्या है सीडीकांड

पिछले साल पीडब्ल्यूडी मंत्री मूणत की कथित सेक्स सीडी का खुलासा हुआ था। इसमें मंत्री मूणत को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। भाजपा नेता कैलाश मुरारका की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया था। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है।

क्यों आया रिंकू का नाम

रिंकू कुछ माह पूर्व तक होटल के कारोबार से जुड़ा था। वह अपने रिश्तेदारों के होटलों का काम संभालता था। सूत्रों के मुताबिक उन होटलों में कई भाजपा नेताओं का आना-जाना रहता था। मंत्री मूणत का कथित सेक्स सीडी का खुलासा होने के बाद कुछ नेताओं ने रिंकू के रिश्तेदारों के होटल में सीडी बनने की आशंका जताई थी। सीबीआइ की जांच के दौरान भी कुछ लोगों ने पूछताछ में इन होटलों का जिक्र किया था। इसके बाद से सीबीआइ ने रिंकू से पूछताछ शुरू की थी। सीबीआइ भाजपा नेता कैलाश मुरारका, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल आदि से पूछताछ कर रही है।

दफन हो गए कई राज

रिंकू की खुदकुशी के बाद सीबीआइ बैकफुट पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पास मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां थी, जिससे सीडीकांड की असलियत सामने आ सकती थी। मामले में नेताओं के अलावा रिंकू के साथ और कौन-कौन शामिल थे, उनके बारे में भी जानकारियां मिल सकती थी।

मोबाइल कॉल रेकॉर्ड की जांच

पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें किन-किन लोगों से बातचीत हुई है और पिछले सप्ताह में किस-किस के फोन आए हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है।