script16 जनवरी से आ रहा एक और भयंकर पश्चिमी विक्षोभ, 56 घंटे तक नहीं मिलेगी राहत, चेतावनी जारी | Another terrible western disturbance coming from January 16 | Patrika News
रायपुर

16 जनवरी से आ रहा एक और भयंकर पश्चिमी विक्षोभ, 56 घंटे तक नहीं मिलेगी राहत, चेतावनी जारी

CG Weather Update: अगले 10 से 15 घंटे में एक और नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने वाला है। जिसके असर से कई जगहों में बारिश की बौछारे पड़ने की संभावना है… (IMD Alert)

रायपुरJan 15, 2024 / 07:31 pm

चंदू निर्मलकर

weather_alert.jpg
Today Weather Update: प्रदेश में सर्द हवाओं ने एंट्री ले ली है। जिसके चलते एक बार फिर मौसम में जरबदस्त बदलाव हुआ है। इसके बाद अब अगले 10 से 15 घंटे में एक और नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने वाला है। जिसके असर से कई जगहों में बारिश की बौछारे पड़ने की संभावना है। दूसरी आज उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन ठंड में बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, रमन सिंह ने जताया शोक



मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के निकट 16 जनवरी के आसपास पास सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव आगामी 2 से 3 दिनों के बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखने की संभावना है। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में हल्की होने की संभावना है। इसके बाद बादल साफ होने से पुन: तापमान में गिरावट आ सकती है। इस कारण पूरे जनवरी महीने के ज्यादा रहने की ठंड स्थिति नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें

धान खरीदी केन्द्र में घुसे दो हाथियों ने मचाया उत्पात, चट कर गए 20 बोरी धान



8 वर्षो बाद मौसम

ऐसा 8 वर्षों बाद हुआ है कि जनवरी का पहला पखवाड़ा बीतने को है और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर के न्यूनतम तापमान में लगातार सामान्य से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार 15 जनवरी को उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
बलरामपुर का रहा सबसे कम पारा
सोमवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

Hindi News/ Raipur / 16 जनवरी से आ रहा एक और भयंकर पश्चिमी विक्षोभ, 56 घंटे तक नहीं मिलेगी राहत, चेतावनी जारी

ट्रेंडिंग वीडियो