Chhattisgarh Government: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अग्निवीरों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।