5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार दे रही 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, आयुष्मान गोल्डन कार्ड का ऐसे उठाए लाभ

Ayushman Golden Card Scheme: आयुष्मान भारत योजना जिसे अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से जाना जाता है। इसके तहत आम लोगों को मुफ्त में इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना से अभी तक देश के 10 करोड़ परिवार और 50 करोड़ लोग सीधे रूप से जुड़े हुए हैं।

2 min read
Google source verification
आज ही बनवाइए आयुष्मान गोल्डन कार्ड और उठाइये  5 लाख तक के मेडिकल इंश्योरेंस का लाभ

आज ही बनवाइए आयुष्मान गोल्डन कार्ड और उठाइये 5 लाख तक के मेडिकल इंश्योरेंस का लाभ

Ayushman Golden Card Scheme: रायपुर. आज के समय में एक सामान्य व्यक्ति के लिए शिक्षा के अलावा जो सबसे बड़ा खर्च है वह है चिकित्सा का। चिकित्सा मध्यम वर्ग के साथ-साथ उच्च वर्ग के लिए भी महंगी हो गई है। ऐसे में हमारे देश का बड़ा तबका जो गरीब है उसके लिए स्वास्थ्य सेवाएं ले पाना बेहद मुश्किल है। देश में ज्यादातर किसान निर्धन व आर्थिक तंगी के कारण अपना और अपने परिवार का उचित इलाज नहीं करवा पाते।

इन्ही सभी परेशानियों को दूर करने के लिए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की शुरुआत की है। इसलिए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना लेकर आई है जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड (Ayushman Golden Card Scheme) द्वारा कोई भी व्यक्ति सरकरी अथवा प्राइवेट, किसी भी अस्पताल में जाकर 5 लाख तक का इलाज़ मुफ्त में करवा सकता है। इस योजना में 10 करोड़ लोगों को 1350 तरह की बीमारियों का इलाज़ मुफ्त में दिया जा रहा है।

जानिए क्या है आयुष्मान भारत योजना
केंद्र सरकार द्वारा यह योजना गरीबों को मुफ्त इलाज़ प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। यह कार्ड बनाने के बाद व्यक्ति देश भर में किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त में इलाज़ करा सकते हैं।

जानिए क्या प्रक्रिया है आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने की
इस कार्ड को बनवाने के लिए सबसे पहले किसी भी व्यक्ति को पंजीयन करना होगा। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ड बनेगा जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकलवा सकते हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए पहले 30 रूपए शुल्क लिया जाता था पर आजकल यह कार्ड मुफ्त में बनाए जा रहे हैं। यदि किसी कारणवश आपका कार्ड गुम हो जाता है तो आप तुरंत ऑनलाइन नया डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए केवल 15 रुपए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड एप्लाई करने की प्रक्रिया
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लिए ऑनलाइन एप्लाई करना चाहते है तो अपने इलाके के ई-मित्र के पास जाए। वहां ऑनलाइन अपना नाम चैक करवाएं अगर लिस्ट में नाम है तो कार्ड डाउनलोड कर लें। नाम नहीं है तो इसके लिए आवेदन करवाएं। पंजीकरण होने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिए जाएंगे। इन नंबर और पासवर्ड से आप अपने कार्ड का स्टेटस भी देख सकते है। करीब 15 दिन में कार्ड बनकर आपके पास पहुंच जाएगा। आप ऑनलाइन भी आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
अगर आप आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन करते है तो आपको अपने सभी जरुरी दस्तावेज जिसमें आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, अपना पैन कार्ड साथ ले जाना होगा। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पर्मानेंट मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाने होंगे।रजिस्ट्रेशन के समय फिंगर प्रिंट की भी जरुरत होती है।