scriptट्रक की सर्विसिंग में देरी को लेकर विवाद, शोरूम में तोडफ़ोड़, मालिक से मारपीट | Bharat Benz showroom Owner beaten in Dispute | Patrika News
रायपुर

ट्रक की सर्विसिंग में देरी को लेकर विवाद, शोरूम में तोडफ़ोड़, मालिक से मारपीट

– पांच ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज .

रायपुरOct 22, 2020 / 08:00 pm

CG Desk

Bharat benz

ट्रक की सर्विसिंग में देरी को लेकर विवाद, शोरूम में तोडफ़ोड़, मालिक से मारपीट

रायपुर। ट्रक की सर्विसिंग में देरी होने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने सर्विसिंग शोरूम में घुसकर मालिक की जमकर पिटाई की। और जमकर तोडफ़ोड़ भी किया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने 5 ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक टाटीबंध स्थित भारतबेंज शोरूम में भिलाई निवासी त्रिलोक सिंह चुहल ने अपनी 14 वीलर ट्रक को सर्विसिंग के लिए मंगलवार को दिया था। ट्रक की सर्विसिंग नहीं हुई थी। बुधवार को त्रिलोक ने शोरूम में कॉल किया। कर्मचारियों ने ट्रक की सर्विसिंग बुधवार को हो जाने की जानकारी दी। इसके बाद त्रिलोक सुबह करीब 11 बजे शोरूम पहुंच गए। शोरूम में उनकी ट्रक की सर्विसिंग नहीं हो रही थी, बल्कि किसी दूसरे ट्रक की सर्विसिंग की जा रही थी। इस पर त्रिलोक ने मैकेनिकों से ट्रक की सर्विसिंग करने के लिए कहा, तो उन्होंने पहले दूसरे ट्रक की सर्विसिंग करने की जानकारी दी। इससे वह नाराज हो गया और विवाद करने लगा। बाद में जनरल मैनेजर से भी पहले उसकी ट्रक की सर्विसिंग कराने की मांग करने लगा। मैनेजर ने भी उन्हें पहले दूसरे ट्रक की सर्विसिंग कराने की जानकारी दी। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज शुरू हो गई। मारपीट की नौबत आ गई। शोरशराबा सुनकर शोरूम संचालक आशीष केडिया भी आ गए। इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझा। फिर त्रिलोक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
कुछ ही देर में टाटीबंध के ट्रांसपोर्टर बड़ी संख्या में एकत्र होकर शोरूम पहुंचे और जमकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वाले कर्मचारियों की पिटाई भी की। इस बीच संचालक आशीष केडिया के केबिन में घुसकर मारपीट की गई। उनके पेट में कांच के ग्लास से हमला किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। जवाब में शोरूम के कर्मचारियों ने भी मारपीट की। ट्रांसपोर्टरों की संख्या अधिक होने के कारण वे कर्मचारियों पर भारी पड़े। जमकर तोडफ़ोड़ भी किया गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
इसकी सूचना मिलने पर आमानाका पुलिस पहुंची। इसके बाद ट्रांसपोर्टर शोरूम से बाहर निकले। पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर त्रिलोक सिंह, मजिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, कुलदीप सिंह, जोधा के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष की ओर से देर शाम तक शोरूम के कर्मचारी व संचालकों के खिलाफ शिकायत नहीं की गई थी।

Home / Raipur / ट्रक की सर्विसिंग में देरी को लेकर विवाद, शोरूम में तोडफ़ोड़, मालिक से मारपीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो