27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, महापौर बने नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम

- 11 माह बाद मिला बिरगांव को नया महापौर

3 min read
Google source verification
birgaon.jpg

रायपुर। बिरगांव नगर निगम के महापौर और सभापति के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। बिरगांव में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 40 पार्षदों में से 25 पार्षदों का समर्थन मिला है। कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर और कृपाराम निषाद सभापति चुने गए हैं। वहीं सभापति के लिए कृपाराम निषाद को 40 में से 26 वोट मिले हैं।

बीजेपी और जोगी कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी एवज देवांगन को केवल 14 वोट मिले। सभापति के चुनाव में भाजपा और जोगी कांग्रेस की तरफ से एक क्रॉस वोटिंग हुई है। भाजपा के पतिराम साहू को 15 वोट मिले। चुनाव के दौरान निगम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बिरगांव नगर निगम में कुल 40 पार्षद चुनाव जीतकर आये हैं। जिसमें कांग्रेस के 19, भाजपा के 10, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 05 और निर्दलीय 06 पार्षद चुनाव जीतकर आये हैं। मंगलवार सुबह निगम कार्यालय में सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

पहली बार पार्षद चुने गए और बने महापौर और सभापति
समारोह के बाद 12:30 बजे महापौर चुनाव शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी ने पहली बार पार्षद का चुनाव जीतकर आए नंदलाल देवांगन को अपना उम्मीदवार तय किया था। भाजपा और जोगी कांग्रेस ने पतिराम साहू पर भरोसा जताया था। चुनाव के दौरान कांग्रेस के नंदलाल देवांगन को निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों के कुल 25 मत और भाजपा के पतिराम साहू को 10 भाजपा और 05 जोगी कांग्रेस का मत मिला। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को 09 मतों से हराकर विजय हासिल किया है। इसी तरह सभापति चुने गए कृपाराम निषाद भी पहली बार ही पार्षद बने।


निर्वाचन सिस्टम का विपक्षी पार्टियों ने किया विरोध
महापौर चुनाव में वार्ड के सीरियल वाइज वोटिंग करायी गयी। चुनाव परिणाम आने के बाद जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन और धरसीवां के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने इसका जमकर विरोध किया और कलेक्टर से मिलने की मांग करके निगम के अंदर चले गए। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और पुलिस के घेरे को तोड़कर निगम में प्रवेश कर दोनों लोगों को अंदर से निकालने की मांग पर अड़ गए।

पुलिस को धक्का देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर घुसे
बिरगांव नगर निगम में नंदलाल देवांगन को महापौर बनने की घोषणा के बाद भी जोगी कांग्रेस, कांग्रेसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होने लगा। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए अंदर जा घुसे। बताया गया कि बड़ी तादाद में कांग्रेसी अंदर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सीढिय़ां चढऩे लगे। जहां सभापति पद के उम्मीदवार का चुनाव हो रहा था। पुलिस ने कांग्रेसियों को फौरन दफ्तर से बाहर निकाला।

अंदर फंसे रहे देवजी पटेल
सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा पार्षदों के साथ ‌भाजपा नेता देवजी भाई पटेल के भीतर जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देवजी पटेल को बाहर निकालने पुलिस का घेरा तोड़कर कांग्रेसी भी चैनल गेट के भीतर घुस गए। अंदर फंसे देवजी को निकालने भाजपा के कार्यकर्ता भी अंदर घुस गए। भारी हंगामे के बीच देवजी पटेल को पुलिस की सुरक्षा में बाहर निकाला गया। उसके बाद भी काफी देर तक भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी होती रही।

अचानक से बदला सभापति का प्रत्याशी, कांग्रेस का झंडा तोड़ा और पंकज शर्मा का पोस्टर फाड़ा
सभापति चुनाव के लिए कांग्रेस से इकराम अहमद का नाम चल रहा था, लेकिन अचानक कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार कृपा राम निषाद को मौका दिया। चुनाव परिणाम होने के बाद 28 नंबर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इकराम अहमद को सभापति नहीं बनाने को लेकर नाराज कार्यकताओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा नीचे गिराकर जूतों से कुचला। इसके अलावा इकराम के कार्यालय में लगे पंकज शर्मा के पोस्टर को भी चाकू से फाड़ दिया। कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने कहा अब वार्ड में पंकज शर्मा को घुसने नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने गाजी नगर चौक में खड़े होकर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग