scriptLok Sabha Election 2024: BSP की दूसरी सूची जारी, भूपेश बघेल के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव | BSP's list of 3 candidates released, Dev Lal gets ticket against Baghe | Patrika News
रायपुर

Lok Sabha Election 2024: BSP की दूसरी सूची जारी, भूपेश बघेल के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव

Second list of Bahujan Samaj Party released: भाजपा-कांग्रेस ने लोकसभा की 11 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।
 

रायपुरApr 02, 2024 / 01:20 pm

Khyati Parihar

cg_bsp_candidate_list.png
Chhattisgarh BSP Candidate List: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा-कांग्रेस ने लोकसभा की 11 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने (Breaking) आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।
इस सूची में तीन प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बसपा ने राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी, महासमुंद से बसंत सिन्हा, कांकेर से तिलकराम (Bahujan samaj party) मरकाम को टिकट दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने तीनों प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: भाजपा-कांग्रेस में कार्टून वार, जी भर के दे रहे एक-दूसरे को गाली


Lok Sabha Election 2024: वहीं बसपा ने पहली सूची में दो सीटों यानी बस्तर और जांजगीर चांपा पर अपनें प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। इस बार के चुनाव में बसपा और गोंगपा का गठबंधन होने वाला था। लेकिन बाद में बसपा ने 11 सीटों पर लड़ने का विचार बना लिया है।
bsp_list.png

बहुजन समाज पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ देवलाल सोनवंशी को टिकट दिया है, बीजेपी की तरफ से यहां वर्तमान सांसद संतोष पांडे प्रत्याशी हैं।

List of 3 candidates of BSP party released: सबसे रोचक मुकाबला राजनांदगांव सीट का होने वला है। इस सीट पर बसपा ने देवलाल सोनवंशी, कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी ने संतोष पांडे को मैदान में उतारा है। देवलाल के मैदान में आने से इस सीट का मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि राजनांदगांव सीट पर ओबीसी मतदाता सबसे अहम माने जाते हैं। जिसके चलते बसपा प्रत्याशी पर भी सबकी नजरें होगी। अब तक पार्टी राजनांदगांव, कांकेर, महासमुंद, बस्तर और जांजगीर-चांपा में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो