एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ईवीएम पर उठाए गए सवालो को लेकर अपनी विपक्षी दलों को घेरने में लगी हुई है। बीजेपी छत्तीसगढ़ में एक्स प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई मीम मौजूद है जिसमे विपक्षी दलों के नेताओ के ईवीएम पर दिए गए बयानों को लेकर निशाना साधा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी विपक्षी दलों के नेताओं के कार्टून पोस्टर के माध्यम से इलेक्टोरल बॉन्ड को घोटाला बताते हुए निशाना साध रही है।