कांग्रेस सरकार के दौरान कार्यकर्ताओं की पूछपरख के सवाल पर महंत ने कहा कि स्वाभाविक है, मैं स्वीकार करता हूं, भूपेश बघेल भी स्वीकार करते हैं, हमने सार्वजनिक सभाओं में भी कहा है कि हमसे, हमारे मुख्यमंत्री और मंत्रियों से गलती हुई है, कार्यकर्ताओं से भी कुछ गलती हुई है इसका नतीजा हमलोग आज भोग रहे हैं कि आज हमारी सरकार नहीं है, नहीं तो जितने काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है उतना काम जमीनी रूप में कोई भी सरकार नहीं कर पाएगी।