दरअसल, इसकी शुरुआत वित्त मंत्री ओपी चौधरी की एक सोशल मीडिया में की गई पोस्ट से हुई। इसमें वित्त मंत्री ने कांग्रेस की सूची पोस्ट किया और लिखा है कि कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक को उमीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। उन्होंने इस पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को भी टैग किया गया।