खरीफ फसलें भी की जाएंगी शामिल
यह योजना खरीफ 2019 से शुरू हुई है। इस योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को आदान सहायता दी जा रही है। आने वाले समय में इस योजना में खरीफ मौसम में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी उत्पादक किसानों को शामिल किया जाएगा।