5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG govt Job 2023 : आत्मानंद स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

CG govt Job hindi news 2023: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में 60 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG govt Job 2023 : आत्मानंद स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

CG govt Job 2023 : आत्मानंद स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

रायपुर. CG govt Job hindi news 2023: छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ सरकारी विभागों में भर्तियां निकली शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के अलावा पावर कंपनी, 2020 में हुई वन भर्ती समेत अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके बाद अब शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अतिथि शिक्षकों भर्ती की समीक्षा की गई है। जिसके बाद रायपुर जिले के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई है।

60 पदों पर होगी भर्ती
जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में 60 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। भर्ती मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। भर्ती के लिए प्रपोजल तैयार है, जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

जिले में संचालित है 27 स्वामी आत्मानंद स्कूल
गौरतलब है कि रायपुर जिले में 27 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल है। जिले में छह स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने कहा है।

यहां 34 पदों पर होगी भर्ती
कोरबा. उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए प्रदेश के छह जिलों में क्रमश: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर तथा सरगुजा में पूर्व से संचालित महाविद्यालयों में सेटअप स्वीकृत होने तथा स्वयं का भवन उपलब्ध होने से अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में परिवर्तित कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अंग्रजी माध्यम महाविद्यालय संचालित किए जा रहे है। इसी तरह से बिलासपुर, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, में शासकीय अंग्रजी माध्यम महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए प्रति महाविद्यालय 34 पद के मान से बजट प्रावधान किया गया है।