Chhattisgarh News: रायपुर। व्यापमं ने आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए 920 पदों पर सीधी भर्ती निकाली थी। रायपुर सहित 5 संभाग मुख्यालयों मे भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया हैं। इस परीक्षा का टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है। वहीं यह परीक्षा कल यानी 7 जून से 22 जून तक होगी। परीक्षा सवा दो घण्टे तक होगी। अलग-अलग पद के लिए तिथियों व समय भी अलग-अलग होगी।