भर्ती के बाद चयनित लोगों की ड्यूटी महिला छात्रावास एवं बालिका आश्रम में लगाई जाएगी। भर्ती में शासन के नियमानुसार नक्सल पीडि़त, सरेंडर करने वाले नक्सली, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य को शुल्क, उम्र और आरक्षण नियमों के तहत छूट दी जाएगी। इसका ऑनलाइन आवेदन नगर सेना की वेबसाइट https://firenoc.cg.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी 10 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। इसके बाद त्रुटि सुधारने के लिए 17 अगस्त कर मौका मिलेगा।