रायपुर

CG News: 450 शिक्षक एलबी शीघ्र बनेंगे प्रधान पाठक प्राथमिक, आदेश जारी…

CG News: स्कूल शिक्षा विभाग ई संवर्ग के शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक से माध्यमिक की पदोन्नति के संबंध में संयुक्त संचालक ने बताया कि कार्यालय ने संचालक स्कूल शिक्षा से मार्गदर्शन मांगा है।

less than 1 minute read
May 21, 2025

CG News: छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ और संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा ने मंत्री राजस्व टंकराम वर्मा से चर्चा की। इसमें रायपुर संभाग के अतिरिक्त अन्य संभागों में पदोन्नति पूरी होने की जानकारी दी गई। मंत्री ने संयुक्त संचालक और संचालक स्कूल शिक्षा से बात कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। संघ प्रतिनिधिमंडल भी संयुक्त संचालक से मिला।

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक एलबी और ट्राइबल संवर्ग में क्रमश: 450 और 228 शिक्षकों प्रधान पाठक प्राथमिक को पदोन्नति देकर प्रधान पाठक माध्यमिक बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में गोपनीय प्रतिवेदन, अचल संपत्ति को लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया।

CG News: वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग ई संवर्ग के शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक से माध्यमिक की पदोन्नति के संबंध में संयुक्त संचालक ने बताया कि कार्यालय ने संचालक स्कूल शिक्षा से मार्गदर्शन मांगा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी, रोहित साहू, संतोष विश्वकर्मा, मंगल मूर्ति सोनी, दिनेश पांडे, पंकज दुबे, शत्रुघ्न यादव ने ई संवर्ग में भी शीघ्र पदोन्नति की मांग की है।

Published on:
21 May 2025 09:51 am
Also Read
View All
मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

Bhilai News: दुर्ग आईटी पार्क अब आईआईटी भिलाई की निगरानी में,40 कंपनियों से एमओयू, मिलेंगे रोजगार के अवसर

अगली खबर