4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGBSE Results 2022: 10वीं में सुमन व सोनाली तो 12वीं में कुंती को को मिला पहला रैंक, पढ़ें टॉपर्स की सक्सेस स्टोरी

CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्ष मंडल (CGBSE) ने जारी किया 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, रायगढ़ की बेटियों सुमन व कुंती ने मारी बाजी, जांजगीर की किसान की बेटी ग्रीतु को मिला तीसरा स्थान, बनना चाहती है आईएएस, कोरिया जिले की अंजिला को 10वीं में 10वां रैंक

2 min read
Google source verification
CGBSE results 2022

10th topper Suman Patel and 12th Topper Kunti Sao

रायपुर. CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा दोपहर 12 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। 10वीं में टॉप टेन में 71 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है जबकि 12वीं में 30 स्टूडेंट्स ने मेरिट में स्थान बनाया है। 10वीं में रायगढ़ व कांकेर जिले की छात्राओं क्रमश: सुमन पटेल व सोनाली बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 12वीं में (12th) रायगढ़ जिले की छात्रा कुंती साव को पहला रैंक मिला। रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धि पर काफी खुश हैं, वे बच्चों को मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। टॉपर्स में कई आईएएस तो कई डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं।


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी रिजल्ट में 10वीं में रायगढ़ की बरमकेला निवासी छात्रा सुमन पटेल पिता देवकुमार पटेल को 98.67 प्रतिशत के साथ पहला रैंक मिला है। वह मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा है। सुमन पटेल ने बताया कि वह आगे चलकर विज्ञान विषय से पढ़ाई करना चाहती है।

वहीं कांकेर जिले की सोनाली बाला पिता जयदेव चंद्र बाला ने भी 98.67 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। सोनाली बाला गोंदाहुर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। इसी प्रकार 12वीं में रायगढ़ जिले के पुसौर स्थित आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल की छात्रा कुंती साव पिता परमेश्वर साव व माता मोंगरा साव ने 98.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया है।


10वीं में टॉप 10 में 71 छात्र-छात्राएं
10वीं में 71 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इसमें दूसरे स्थान पर 6, तीसरे स्थान पर 4, चौथे स्थान पर 2, पांचवें स्थान पर 7, छठवें स्थान पर 8, सातवें स्थान पर 8, आठवें स्थान पर 6, नौवें स्थान पर 11 तथा दसवें स्थान पर 16 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।


टॉपर्स ने ये कहा-
ग्रीतु बनना चाहती है आईएएस
जांजगीर-चांपा जिले की टॉपर ग्रीतु चंद्रा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं में तीसरा रैंक हासिल किया है। वह आगे चलकर अच्छे से पढ़ाई कर आईएएस अफसर बनना चाहती है। नेशनल कान्वेंट स्कूल डभरा में पढ़ाई कर किसान की बेटी ने कमाल किया है। वह ग्राम कटौद के किसान मुरलीधर चंद्रा की बेटी है। ग्रीतु ने बताया कि वह हर रोज छह से सात घंटे पढ़ाई की और यह मुकाम हासिल की है।

IMAGE CREDIT: Topper Greetu

हर्ष भी आईएएस बनना चाहता है
मम्मी पापा शिक्षक होने का लाभ दसवीं के टॉपर हर्ष को मिला है। जांजगीर-चांपा जिले के हर्ष ने 97 प्रतिशत अंक पाकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। हर्ष नेशनल कान्वेंट स्कूल डभरा में पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। हर्ष का कहना है कि वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहता है।

उसने बताया कि वह हर रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करता था। उसके माता पिता भी उसे रोज पढ़ाई के लिए दबाव बनाया करते थे। लिहाजा उसका परिणाम भी अच्छा रहा। हर्ष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग